Players

क्रिकेट इहितास का एक ऐसा खिलाड़ी जिसके सामने पड़ जाते हैं सचिन विराट के आंकड़े फीके

आज हम क्रिकेट इतिहास के एक ऐसे आल राउंडर की बात करने वाले हैं जिसने कुछ ऐसे रिकार्ड्स अपने नाम किये हैं जिनको टूटने में शायद सदियाँ लग जाएँ। जी हाँ हम बात कर रहे हैं अफ्रीकाई आल राउंडर जैक कालिस के बारे में। जैक कालिस क्रिकेट जगत के सबसे बेहतरीन आल राउंडर रहे हैं और उन्होंने रिकार्ड्स के कुछ ऐसे सतम्भ खड़े किये हैं जिनके सामने बड़े बड़े खिलाडियों के रिकॉर्डस बोने पड़ जाएँ। हम सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान मानते हैं लेकिन कालिस किसी भी मामले में सचिन से पीछे नहीं हैं।

सचिन और कालिस की तुलना –

सचिन तेंदुलकर ने अपने पूरे अंतर्राष्ट्रीय करियर में 34357 रन्स बनाये हैं जबकि कालिस ने 25,534 रन्स बनाये हैं। इसमें सबसे दिलचस्प बात ये है कि सचिन को 34,357 बनाने में 782 इन्निंग्स लग गई जबकि कालिस ने 25,534 केवल 617 इन्निंग्स में बनाये हैं। तुलना यहीं समाप्त नहीं होती; सचिन ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में केवल 201 विकेट्स लिए हैं जबकि कालिस ने 577 विकेट्स लिए हैं।

बड़े-बड़े दिग्गजों से ज्यादा रन्स और विकेट्स –

रनों की बात करें तो जैक कालिस से केवल पाँच खिलाडियों के ज्यादा रन्स हैं एवं राहुल द्रविड़, जो रुट, ब्रायन लारा और जयसूर्या जैसे दिग्गज उनसे पीछे हैं। कुछ ऐसे ही स्थिति विकेट्स के मामले में है; केवल 30 खिलाड़ी उनसे आगे हैं और मलिंगा, इमरान ख़ान, मोर्केल और कमिंस जैसे दिग्गज उनसे पीछे हैं। वहीं साउथ अफ्रीकाई क्रिकेटर्स की बात करें तो विकेट्स के मामले में केवल शॉन पॉलक और डेल स्टेन आगे हैं जबकि रन्स के मामले में कालिस से साऊथ अफ्रीकाई क्रिकेटर्स में अभी तक कोई आगे नहीं निकल सका। आपको बता दें कि जैक कालिस एक मात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 500 से ज्यादा विकेट्स और 25,000 से ज्यादा रन्स बनाये है। इन रिकार्ड्स के साथ कालिस उन चुनिंदा खिलाडियों में मौजूद हैं जिनका नाम क्रिकेट इतिहास में बहुत ही फक्र के साथ लिया जाता है और लिया जाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *